Weather Update: भारत में 2 चक्राकार बादलों का समूह एक्टिव, MP में आज भारी बारिश,15 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय!

228

Weather Update: भारत में 2 चक्राकार बादलों का समूह एक्टिव, MP में आज भारी बारिश,15 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में इस समय दो चक्राकार बादलों का समूह सक्रिय है। पहला चक्रवात म्यांमार पहुंचने से पहले ही बिखरकर दो हिस्सों में बंट गया है और तेजी से उसका झुकाव बंगाल की खाड़ी की तरफ हो गया। यहां बंगाल खाड़ी से गुजरता हुआ ओडिसा की तरफ अगले 24 से 36 घंटे में प्रवेश करेगा, फिर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।

दूसरा चक्रवात जो आंध्र प्रदेश से शुरू हुआ था, वह आज सुबह बादलों के समूह में परिवर्तित हो गया और अब उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है। आज उक्त तीनों राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना तेज हवाओं के साथ है।

 

मध्य प्रदेश में चक्रवाती बादल पूर्वी भाग से घुस आए हैं जो प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर रहे हैं। प्रदेश में अगले 3 दिन भारी से भारी बारिश की संभावना हो रही है और यह बादल अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में फैल सकते हैं। संभावना है जबलपुर, भोपाल, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, आदि बेल्ट में आज भारी बारिश होगी। शाम तक इंदौर में भी अच्छी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में 48 घंटे बाद दूसरे चक्राकार बादलों का सामना होगा। इस तरह संभावना है कि अगले 15 दिन तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।

 

चक्राकार बादलों के कारण राजस्थान, दिल्ली में बना बादलों का घेरा बिखर कर हिमाचल प्रदेश में आज सक्रिय है, जहां कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।