Weather Update: 3 चक्रवात सक्रिय, मौसम में उथल-पुथल

चक्रवात के कारण मध्यप्रदेश में कुछ दिन छाए रहेंगे बादल

804

Weather Update: 3 चक्रवात सक्रिय, मौसम में उथल-पुथल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के दक्षिणी राज्यों से गुजर कर दक्षिण – पश्चिम समुद्र में पुनः आकार ले रहा है चक्रवात “मैंड्रुज” अभी भी अपना रंग दिखा रहा है। उसका गोल घेरा गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के उत्तर दिशा को छोड़कर छत्तीसगढ़ होकर गुजर रहा है। जिसके चलते इन राज्यों में बादल छाए हुए हैं और कहीं – कहीं अधिक बादल होने पर वह बूंदाबांदी या बारिश का रूप ले रहे हैं। इस अजीबोगरीब मौसम के कारण वातावरण में ठंड और गर्मी का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

चक्रवात की दिशा भी तय नहीं है इसलिए बहरहाल वह दक्षिण- पश्चिम समुद्र पर सक्रिय रहेगा।

यह उल्लेखनीय है कि भारत के दक्षिणी समुद्र में इस समय 3- 3 चक्रवात सक्रिय हैं, जिसके असर से मौसम में उथल-पुथल हो रही है।
उधर, उत्तर दिशा में मौसम ठंडा बना हुआ है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ भारत में सीधे ना आकर भारत के शीर्ष से गुजर रहे हैं, जिसके कारण उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फ की ठंडी हवाएं दिल्ली तक महसूस की जा रही हैं।

संभावना है 25 दिसंबर से अगले वर्ष 1 जनवरी के मध्य तक ठंड का असर देखा जा सकता है, जब पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में अपना असर दिखाने लगेंगे।
मध्य प्रदेश के मौसम के बारे में बताया गया है कि अगले कुछ दिनों तक
चक्रवात के कारण बादल छाए रहेंगे।
कभी बूंदाबांदी तो कभी नरम-गरम रहेगा मौसम।