
Weather Update: 4 चक्रवात सक्रिय, मौसम के मिजाज उत्तर से दक्षिण तक बदले बदले, MP में अभी गर्मी पर 14 मार्च से मौसम लेगा करवट
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मौसम के मिजाज दक्षिण से उत्तर तक बदले हुए हैं। दक्षिण में 4 चक्रवात सक्रिय हैं तो उत्तर -पूर्व में गोलाकार बादलों का बहाव अरब देशों से लेकर चायना तक फैला हुआ है। इसका निचला भाग आज कश्मीर और लद्दाख से गुज़र रहा है, इसके चलते लद्दाख की पहाड़ियों पर बर्फ गिरेगी, कश्मीर के पहाड़ों पर हलकी बर्फ़बारी या बारिश की सम्भावना भी रहेगी। हलके बादल हिमाचल से भी गुज़रेंगे।
दक्षिण महासागर में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के मध्य 4 चक्रवात सक्रिय हैं और एक फिलीपींस के पास भी है, इससे हिन्द महासागर में उथल -पुथल के चलते पूर्व से पश्चिम की ओर बादलों की रुकावट बनी हुई है। इसके चलते भारत के दक्षिण राज्यों में मौसम खुला होकर भ्रमित बना हुआ है। वहीं उत्तर में पश्चिमी हवाओं के ऊंचा बहकर पूर्व की ओर जाने से भारत के मध्य के राज्यों में भी मौसम में उतार- चढ़ाव बना हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के मध्य, पश्चिम और पूर्व के राज्यों में दिन गर्मी का आलम पनप रहा है।
[ताज़े सैटेलाईट से भारत के शीर्ष से गुज़र रहे पश्चिमी विक्षोभऔर दक्षिण महासागर में सक्रीय चक्रवातों की स्थिति इस तरह पता चलती है]
मध्य प्रदेश में गर्मी असर दिखा रही है। अधिकतम तापमान में कल से और एक डिग्री बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर में दो डिग्री बढ़ सकता है। प्रदेश में 14 से 21 मार्च तक मौसम करवट लेगा जब पश्चिमी विक्षोभ के बादल राजस्थान से लेकर उत्तर मध्य राज्यों में छाएंगे। एक बार फिर मध्य प्रदेश में घने बादलों के बीच बारिश की संभावनाएँ बन सकती हैं तब उमस भरा मौसम बनेगा।





