Weather Update: चक्राकार बादल अब UP,दिल्ली और उत्तराखंड में सक्रिय, भारत में दूसरा चक्रवात फिर तैयार, MP में केवल उत्तरी भाग में आज भी बारिश का दौर!

258

Weather Update: चक्राकार बादल अब UP,दिल्ली और उत्तराखंड में सक्रिय, भारत में दूसरा चक्रवात फिर तैयार, MP में केवल उत्तरी भाग में आज भी बारिश का दौर!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में दूसरा चक्रवात तैयार हो रहा है जो बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में स्थिर है और बांग्लादेश तथा पश्चिम बंगाल के बीच इसका केंद्र बिंदु है। अभी इसकी दिशा तय नहीं है कि यह पूर्ण चक्रवात बनने के बाद किस दिशा में जाएगा, लेकिन संभावना बहुत है कि यह उत्तर पूर्वी राज्यों को अपनी आगोश में लपेटेगा। बहरहाल इसके प्रभाव से उड़ीसा के उत्तर पूर्वी भाग में भारी बारिश हो रही है।
बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना है और झारखंड के पूर्वी भाग में इसका असर हो सकता है। साथ ही भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बादल अपना असर दिखाएंगे।

मध्य प्रदेश से होकर निकले चक्राकार बादल मूल रूप से अब उत्तर प्रदेश के अग्रभाग दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के एक हिस्से में सक्रिय है। हालांकि यह चक्राकार बादल धीरे-धीरे उत्तराखंड से बाहर हो जाएंगे वहीं बादलों का घुमाओ चीन से वापस उत्तर पूर्वी भारत की ओर भी चल रहा है। यह चक्र अभी उत्तर पूर्वी भारत को प्रभावित करता रहेगा।

मध्य प्रदेश में केवल उत्तरी भाग में आज भी बारिश का दौर चल सकता है। ग्वालियर,भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया आदि में बादल सक्रिय रहेंगे। यहां सामान्य से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। शेष मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बादल हल्के छाए रहेंगे। दोपहर बाद पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल सक्रिय नजर आएंगे जो पूर्वी चक्रवात के कारण रहेंगे।