Weather Update: पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान में बादलों की घुसपैठ, MP में ठंड का असर जारी

94

Weather Update: पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान में बादलों की घुसपैठ, MP में ठंड का असर जारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज सुबह इंदौर उज्जैन जिले से लेकर सिंगरौली तक याने पश्चिम से पूर्व तक कोहरा कम ज्यादा अवस्था में फैला रहा है।

कश्मीर में दिन का तापमान यदि 7 डिग्री है तो रात का तापमान माइनस 6 डिग्री आ गया है। आज पश्चिमी विक्षोभ के घने बादल कश्मीर में प्रवेश करेंगे। हवाएं ऊंची होने से ये हिमाचल प्रदेश की बजाय लद्दाख में पैर जमाएंगे। कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना रहेगी, बर्फबारी की नहीं।

बादलों का दूसरा प्रहार पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान से होगा। एक बार फिर राजस्थान कड़ाके की ठंड से गुजरेगा। खासकर राते ठंडी रहेंगी। राजस्थान में दिन के तापमान में 10 फरवरी से उछाल आएगा। इसी तरह पंजाब, हरियाणा दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड रहेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा।

यूपी में घने कोहरे का खास असर हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, मैनपुरी, लखनऊ, हमीरपुर, कानपुर तक रहा है।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है। दिन में दक्षिणी हवाओं का असर है तो शाम होते ही पश्चिमी हवाओं से ठंडक बढ़ जाती है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 डिग्री है। जबलपुर में कल से न्यूनतम तापमान ने गिरावट आएगी जहां भी 10 और तीसरे दिन 7 डिग्री तापमान रहेगा। भोपाल में 12, कल 11 और परसों 10 डिग्री न्यूनतम तापमान होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28/27 डिग्री रहेगा। इंदौर में अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 14 है जहां दो दिन बाद 12 डिग्री हो सकता है। मध्य प्रदेश में आज सुबह कोहरे का असर इंदौर, उज्जैन जिले से लेकर भोपाल, जबलपुर रीवा और सिंगरौली तक फैला रहा है।