

Weather Update: MP में आज से 3 दिन बादलों का डेरा, तापमान में उतार
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में आज से 3 दिन तक बादल छाएंगे। यह बादल दक्षिण – पश्चिम दिशा से आए हैं जो गुजरात के दक्षिण और महाराष्ट्र के उत्तर से होते हुए मध्य प्रदेश में घुसे हैं। इनका बहाव प्रदेश के पश्चिम से होते हुए उत्तर – पूर्व की ओर है। इसके चलते आज से तीन दिन तक तापमान में कमी महसूस की जा सकेगी।
इंदौर में आज अधिकतम तापमान 33, न्यूनतम 19, ग्वालियर में 33/18, भोपाल में 33/21 और जबलपुर में 35/21 रहेगा। मध्य प्रदेश अगले दो से चार दिनों तक तापमान घटता – बढ़ता रहेगा।
उत्तर भारत में आज से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थम जाएगी। लेकिन बादलों का आवागमन बना रहेगा आगामी 25 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।
दक्षिण भारत में कर्नाटक आंध्र प्रदेश तेलंगाना में मौसम साफ रहेगा। केरल और तमिलनाडु के दक्षिण- पश्चिम भाग में बारिश की संभावना रहेगी. यहां पर बादल पूर्व दिशा से आकर पश्चिम की ओर बढ़ रहे हैं।