WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज दक्षिणी हवाओं के साथ बादलों का बारिश को निमंत्रण, तापमान में 2 डिग्री उछाल भी!

Weather Update: MP में आज दक्षिणी हवाओं के साथ बादलों का बारिश को निमंत्रण, तापमान में 2 डिग्री उछाल भी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण भारत के पूर्वी दिशा में बने अधूरे चक्रवात के बादलों का असर अब दक्षिण राज्यों समेत महाराष्ट्र से होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहा है, जहां पर पश्चिम की हवाओं के साथ बादल जुड़कर उत्तर भारत की तरफ बह रहे हैं।
मध्य प्रदेश में आज पूर्वी क्षेत्र को छोड़कर बारिश के आसार प्रबल रहेंगे। ओले भी गिर सकते हैं और तापमान में दो डिग्री का इजाफा भी हो सकता है। कारण, यह हवाएं दक्षिण से आई है इसलिए यह गर्म होती है और इसमें पश्चिमी हवाओं का मिलान कम है, इसलिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में दो-दो डिग्री की बढ़ोतरी रहेगी। कल से तापमान में गिरावट आएगी और रविवार से न्यूनतम पारा गिरकर फिर से ठंड की स्थिति पैदा करने लगेगा।

पश्चिमी विक्षोभ (ठंडे बादलों का रैला) का असर उत्तर भारत में आज रात से शुरू हो जाएगा, जब कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनेगी। यहां गहरा असर होगा जो दो से तीन दिन तक रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी हवाओं संग बादल उत्तरी पहाड़ी इलाकों को बर्फबारी से बेजार करेंगे जो जनवरी प्रथम सप्ताह तक रहेगा।