Weather Update: MP में 2 दिन बादलों की जमावट, अगले 72 घंटे में बारिश की भी संभावना

5411

Weather Update: MP में 2 दिन बादलों की जमावट, अगले 72 घंटे में बारिश की भी संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिम से आ रहे बादल मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तक जमावट करेंगे। इंदौर, भोपाल, जबलपुर आदि इलाकों में दो दिन गहरे बादल छाएंगे जबकि ग्वालियर, जबलपुर सहित उत्तर- पूर्वी भाग में अगले 72 घंटे में बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच चलेगा अधिकतम पारा 22, 23 रहेगा। इंदौर, भोपाल में अधिकतम पारे में वृद्धि होगी, जबकि न्यूनतम पारा 2 दिन बाद से बढ़ने लगेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी यही मौसम बना रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की चैनल अफ्रीका से होकर दक्षिणी अरब सागर पार करते हुए भारत में गुजरात और राजस्थान से प्रवेश कर रही हैं। अलावा उत्तर भारत में भी पश्चिमी बादल छाएंगे। दिल्ली में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है।

कश्मीर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड में भी बादल छाएंगे, 24 से 36 घंटों में बारिश बर्फबारी की संभावना भी बनेगी। लेकिन 17 फरवरी के बाद यहां निरंतर बर्फबारी की संभावना बन रही है।

अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी बादलों का असर रहेगा। 24 से 48 घंटे के बीच बारिश की संभावना यहां रहेगी।

दक्षिण भारत में हल्के बादल छाएंगे खासकर केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में।