
Weather Update: MP में बारिश बादल का मौसम, दोपहर बाद तेज़ बारिश, बंगाल की खाड़ी का तूफान हुआ उग्र
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत के दक्षिण में आजू बाजू दो चक्रवातों में से बंगाल की खाड़ी के चक्रवात इन्वेस्ट 94 B उग्र हो गया है अब यह 55 km की रफ्तार में उत्तर दिशा की ओर रुख कर रहा है। जिससे तमिलनाडु, आंध्रा, तेलंगाना और उड़ीसा में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है।
दूसरी ओर अरब सागर का तूफान इन्वेस्ट 92A दिशाहीन है और अब पलटकर वह पूर्व दिशा में चल पड़ा है। इससे कर्नाटक के पश्चिमी समुद्र तट, महाराष्ट्र के उत्तर – पश्चिम, गुजरात के दक्षिण भाग में भारी वर्षा की संभावना है। मुंबई में हवाओं संग तेज बारिश होगी। बादलों की लय मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार से होकर पूर्व की ओर चल रही है।
मध्य प्रदेश के उत्तरी शीर्ष भाग को छोड़कर शेष प्रदेश में बादल छाएंगे। हल्की से सामान्य बारिश होगी। वहीं इंदौर, झाबुआ, धार, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, भोपाल, देवास में दोपहर बाद तेज़ बारिश हो सकती है। बारिश का कम – ज्यादा सिलसिला अब 8 नवंबर तक चल सकता है।
MP में ठंड की संभावना
9 नवंबर से रात का तापमान पश्चिमी हवाओं से कम होगा, जबकि दिन रात का पारा 27 नवंबर से गिरेगा और अच्छी ठंड का अहसास होने लगेगा। दिसंबर के दूसरे, तीसरे सप्ताह में रात का तापमान 11/12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
उत्तर भारत में अगले 24 घंटों कश्मीर, हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना रहेगी। न्यूनतम पारा कश्मीर 3 डिग्री, हिमाचल शिमला में 8 डिग्री होगा।





