Weather Update: MP में ठंड का प्रहार, न्यूनतम अधिकतम तापमान में और गिरावट, उत्तर-पश्चिम भारत में बादलों की घुसपैठ

458

Weather Update: MP में ठंड का प्रहार, न्यूनतम अधिकतम तापमान में और गिरावट, उत्तर-पश्चिम भारत में बादलों की घुसपैठ

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में आज कड़ाके की ठंड का असर रहेगा। रात दिन के तापमान में गिरावट रहेगी। ठंडी हवाएं चलेंगी। रात में मौसम का तापमान आज जबलपुर में 4, ग्वालियर में 6, भोपाल 6 और इंदौर में 7 डिग्री न्यूनतम रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान भोपाल 24, इंदौर 25, ग्वालियर 22 और जबलपुर में 23 डिग्री हो जाएगा।

उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का गहरा असर रहेगा। बादलों का प्रवेश राजस्थान, पंजाब से मुख्यतः चल रहा है। जो ऊंचे उठते हुए कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और नीचे की ओर हरियाणा, दिल्ली, यूपी की ओर बह रहे हैं। । लेह में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर, शिमला, देहरादून गहरे बादलों की गिरफ्त में रहेंगे।

न्यूनतम तापमान लेह माइनस 18, श्रीनगर माइनस 4, शिमला में 3, देहरादून 7 और दिल्ली में 8 डिग्री तक रहेगा।

घना कोहरा पूरे यूपी और बिहार में छाया रहेगा। असर उत्तर पूर्वी पंजाब और हरियाणा, दिल्ली में सुबह तक रहेगा। बादलों के कारण छंटेगा भी।