Weather Update: भोपाल और इंदौर में ठंड बढ़ने का अनुमान!

718

Bhopal : भोपाल और इंदौर में बहुत जल्द मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दोनों शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। बीते एक सप्ताह में रात का तापमान जिस तेजी से घट रहा है, आने वाले सप्ताह में ठंड पूरा जोर पकड़ेगी।

भोपाल में रात में ठंड बढ़ने लगी है, पर दिन का तापमान सामान्य है। यह 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 28 अक्टूबर को दिन का तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस था।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भोपाल में एक हफ्ते में रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था। इससे पहले 26-27 अक्टूबर की रात पारा 18 डिग्री सेल्सियस पर था। भोपाल में नवंबर के शुरुआती 5 दिनों में सबसे कम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले चौबीस घंटों के दौरान तापमान और गिरने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। बीते 7 दिन में इस सीजन की 1-2 नवंबर की रात सबसे सर्द थी। उस रात न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे 12.4 डिग्री पर था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चौबीस घंटों में फिर मौसम बदलेगा। रात के साथ-साथ दिन का पारा भी गिरेगा। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होगा और तापमान पर असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा।
Indore के मौसम का मिज़ाज कुछ हद तक भोपाल की तरह ही रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन और रात दोनों समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में हवाएं 10 से 15 किमी की रफ्तार से और रात में 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।