Weather Update: MP में ठंड आज से होने लगेगी विदा, कल से और बढ़ेगा तापमान, लद्दाख और कश्मीर में 10 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

292

Weather Update: MP में ठंड आज से होने लगेगी विदा, कल से और बढ़ेगा तापमान, लद्दाख और कश्मीर में 10 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ का मार्च महीने में लगातार लद्दाख और कश्मीर में विशेषकर हमला होगा। यहां 10 मार्च से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जबकि अप्रैल महीने में हिमाचल प्रदेश में बारिश होगी। अगले डेढ़ महीने तक उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के ठंडे रहने की संभावना है। 15 मार्च से असम, अरुणाचल में भी बारिश होगी।

मुंबई की तरह तमिलनाडु में भी मार्च और अप्रैल में खासी गर्मी पड़ेगी। चेन्नई, आंध्रा में मई माह से प्री मानसूनी सक्रिय होगा। बारिश का लाभ भारत के दक्षिण राज्यों में पश्चिम दिशा के राज्य केरल, कर्नाटक को जल्दी मिलेगा। कोच्चि में अगले सप्ताह भी बारिश होगी। जबकि गोवा में अप्रैल में गर्मी और मई महीने में अच्छी बारिश के आसार होंगे।

मध्य प्रदेश में आज से ठंड विदा हो जाएगी। आज से ही 2 डिग्री पारे में बढ़ोतरी हो गई है, जो कल से और 2 डिग्री बढ़ेगा। केवल ग्वालियर और जबलपुर बेल्ट में सुबह ठंडक रहेगी यहां तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

भोपाल में कल से अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम 17 हो जाएगा। इंदौर में अधिकतम पारा 35 और न्यूनतम 17 हो जाएगा। जबकि 24 घंटे बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।