Weather Update: MP में 2 दिन और चलेंगी ठंडी हवाएं, 15 फरवरी से बढ़ेगा तापमान

245

Weather Update: MP में 2 दिन और चलेंगी ठंडी हवाएं, 15 फरवरी से बढ़ेगा तापमान

22-23 फरवरी से कश्मीर में लगातार बर्फबारी और बारिश का सिलसिला चलेगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश को इस समय पश्चिमी हवाओं का लाभ मिल रहा है जिसके कारण रात के समय पर तापमान ढलान पर है। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में न्यूनतम पारा 12 डिग्री के आसपास चल रहा है जबकि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में रात की ठंड गजब ढा रही है। जबलपुर में कल न्यूनतम पारा 11 से उतरकर 7 डिग्री तक जा सकता है। यहां 16 फरवरी से तापमान में वृद्धि होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में बादलों का बवंडर चल रहा है। जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख हिमाचल प्रदेश पंजाब में आज से बादल छाए रहेंगे। कश्मीर और लेह के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर अगले 10 दिन बाद होगा जब 22/23 फरवरी से कश्मीर में लगातार बर्फबारी और बारिश का सिलसिला चलेगा। जबकि लेह में 16 फरवरी से बर्फबारी होगी। लेकिन इसका फायदा केवल दिल्ली तक ही मिल पाएगा। मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं शुरू हो जाएंगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में ठंड का असर फरवरी माह के अंत तक बना रहेगा।