Weather Update:चक्रवात पूर्ण आकार से पहले 2 दिन में हो गया धूमिल, MP में मौसम खुलेगा लेकिन बारिश की संभावना भी!

8432

Weather Update:चक्रवात पूर्ण आकार से पहले 2 दिन में हो गया धूमिल, MP में मौसम खुलेगा लेकिन बारिश की संभावना भी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के पश्चिमी भाग में अरब सागर में बना चक्रवात अपने पूर्ण आकार में आने से पहले 2 दिन में धूमिल हो गया है और इसकी हवाओ संग इसके बादल गुजरात, राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ चल रहे हैं। इन राज्यों में प्रभावित इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी और बादल यकायक तेज बारिश करेंगे, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ और बिजली चमकने के साथ।

मध्य प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी। बादल छाएंगे लेकिन पश्चिमी दक्षिण भाग में दिन में मौसम खुला रहेगा। दोपहर बाद यहां पर भी बादल छाने लगेंगे और बारिश की संभावना जन्म लेगी। क्योंकि बादलों का प्रवाह दक्षिण गुजरात से मध्य प्रदेश की ओर बना हुआ है। जबकि बिखरे हुए चक्रवात के बादल भी मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग से गुजर रहे हैं। अभी 2 दिन मौसम की चाल यही रहेगी, क्योंकि बादलों का आगमन दक्षिणी राज्यों से अभी भी हो रहा है। इसलिए कर्नाटक, महाराष्ट्र के रास्ते गुजरात और मध्य प्रदेश को बादलों की आवक मिलती रहेगी। दो दिन बाद बारिश भले ही ना हो लेकिन मौसम बादलों का बना रहेगा।