Weather Update: चक्राकार बादलों का कहर MP-UP में,अगले 12 घंटों में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड को खतरा

137

Weather Update: चक्राकार बादलों का कहर MP-UP में,अगले 12 घंटों में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड को खतरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश में घुसे चक्राकार बादलों से आज भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के उत्तर- पूर्वी भाग में भारी से भारी बारिश की संभावना है। इंदौर सहित पश्चिमी क्षेत्र में सिर्फ बादल छाएंगे, यहां हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

मध्य प्रदेश में चक्राकार बादलों का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। कल भी पूर्वी भाग में भारी बारिश दर्ज की गई थी और आज पूर्व के अलावा उत्तर, पूर्व और मध्य में इसकी संभावना दिखाई दे रही है। गोलाकार होने से प्रदेश का पश्चिमी भाग कमजोर रहेगा इसलिए इंदौर उज्जैन, देवास, रतलाम, झाबुआ, धार, खंडवा, नीमच आदि स्थानों पर यहां हल्के बादल छाएंगे। बारिश की संभावना आंशिक रहेगी।

 

भारत के दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग से बादल उतरकर उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल की ओर बढ़ रहे हैं। अगले 12 घंटे में इन राज्यों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। अलावा पूर्वी राज्यों में असम, अरुणाचल, मणिपुर आदि भाग में भी भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान के पूर्वी भाग में बादल छाएंगे, कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के अग्रभाग में आज भारी बारिश हो सकती है। चक्राकार बादलों का समूह दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में भी भारी बारिश कर सकता है।