Weather Update: मौसम में रोज परिवर्तन, MP में ठंड का असर अब माह के अंत तक

502

Weather Update: मौसम में रोज परिवर्तन, MP में ठंड का असर अब माह के अंत तक

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं का प्रभाव भारत में उत्तर से लेकर मध्य क्षेत्र तक कायम है। हल्के बादलों का आगमन पश्चिम से पूर्व की ओर चल रहा है। कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में ठिठुरन ज्यादा है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक रात का न्यूनतम तापमान 13 से लेकर 8/9 के बीच चल रहा है। राजस्थान में भी ठंड का असर बढ़ा है। यूपी में ठंड है बिहार में तापमान थोड़ा उछाल पर है।

मध्य प्रदेश में सर्वाधिक ठंड पूर्वी भाग में है। आज इंदौर भोपाल, जबलपुर बेहद इंदौर में न्यूनतम तापमान 8, भोपाल, ग्वालियर में 9 और जबलपुर में 7 डिग्री तक जाएगा। यहां माह के अंत तक सर्दी का आलम रहेगा। बादल 23 नवंबर से मंडराएंगे लेकिन बारिश के आसार माह के अंत तक अब नहीं लग रहे हैं। रोजाना मौसम में परिवर्तन बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी में खासे बादल हैं मगर तेज हवाओं संग वे उत्तर पूर्व की ओर बह रहे हैं। लेकिन दक्षिणी भाग में बादलों का असर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में बना हुआ है। तमिलनाडु में अगले 48 से 72 घंटों में भारी बारिश की संभावना भी है।