
Weather Update: लगभग पूरे मध्य प्रदेश में घना कोहरा, आज फिर कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हिमाचल में बादल – बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
कोहरे का तांडव पिछले 10 दिनों से बरकरार है। अब यह उत्तर पूर्व से लेकर मध्य और पश्चिम तक फैलने लगा है। आज पाकिस्तान से लेकर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान (उत्तर -पूर्व), मध्य प्रदेश और बिहार तक कोहरे का जाल सा फैला है। कोहरे का असर अरब सागर में भी है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से जम्मू कश्मीर, पंजाब, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में होगा। घने बादलों से इन राज्यों में तेज ठंड के साथ बारिश की संभावना रहेगी। उत्तर भारत में पश्चिमी बादलों के लगातार आने से ये स्थिति बन रही है। लेह में कल तेज बर्फबारी के आसार हैं।
मध्य प्रदेश आज लगभग घने कोहरे सफेद चादर में लिपटा हुआ है। कल रात से कोहरे ने अपना वर्चस्व बताना शुरू कर दिया था। आज सुबह प्रदेश के केवल दक्षिण पूर्व के निचले हिस्से को छोड़कर समूचा प्रदेश घने कोहरे की छाया में है। आज दोपहर तक कोहरा छंटने की संभावना है।





