Weather Update: 2 चक्रवातों का असर अभी खत्म नहीं, MP में 1 अक्टूबर तक नियमित बारिश

160

Weather Update: 2 चक्रवातों का असर अभी खत्म नहीं, MP में 1 अक्टूबर तक नियमित बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

चक्रवातों का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत के बाहर पूर्वी दिशा में तीन चक्रवात सक्रिय हैं इनमें से दो की दिशाएं उत्तर की ओर है और एक की दिशा अभी कंफर्म नहीं है। इसलिए बादलों में भी उथल-पुथल मची हुई है, जो बादल पश्चिम दिशा से आ रहे हैं वह इन चक्रवातों के प्रेशर से भारत के उत्तर पूर्व की ओर रुख करते हुए दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर जा रहे हैं। इसलिए भारत के आधे भाग में बारिश का असर सितंबर के अलावा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक जारी रह सकता है।

इधर भारत की उत्तर दिशा में पश्चिम विक्षों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है जिसके कारण अभी हिमाचल प्रदेश, पंजाब और लद्दाख में बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हरियाणा देहली में हल्की संभावना रहेगी

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई लगता है अक्टूबर पहले सप्ताह के बाद ही हो पाएगी। संभावना यही है कि नवदुर्गा उत्सव में मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा निचले हिस्सों में बारिश बीच में कई बार आ सकती है। इसका मुख्य कारण दक्षिण पूर्व दिशा से हवाओं का दवाब बंगाल की खाड़ी से बना रहेगा। महाराष्ट्र में बारिश का असर अक्टूबर 15 तक चल सकता है। इस कारण गुजरात और मध्य प्रदेश के निचले हिस्सों में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि उत्तरी भाग से मानसून 5 अक्टूबर से विदाई लेने लगेगा। बहरहाल मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर तक बारिश नियमित होना तय लग रहा है।