Weather Update: MP में गर्मी उतार पर, तीन दिन बारिश की संभावना, उत्तर भारत में बारिश बर्फबारी

54

Weather Update: MP में गर्मी उतार पर, तीन दिन बारिश की संभावना, उत्तर भारत में बारिश बर्फबारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज उत्तर भारत के कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में बारिश, हवा से होगा। लद्दाख, कश्मीर में बर्फबारी की संभावना रहेगी। अगले 72 घंटों में कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी होगी जबकि लद्दाख में अगले 15 दिनों तक निरंतर बर्फबारी की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा हमला 24 से 36 घंटे के बीच उत्तर भारत में होगा, जिसमें राजस्थान, गुजरात में भी बादल छाएंगे। 19 से 21 मार्च के मध्य उक्त दोनों राज्यों में भी बारिश कई स्थानों पर होगी।

मध्य प्रदेश में गर्मी अब उतार पर होगी। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान, गुजरात से होगा जिसके चलते 19 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। प्रदेश में माह के अंत में भी बारिश की संभावना हो सकती है। ग्वालियर बेल्ट में आज से बादल नजर आयेंगे। प्रदेश में अधिकतम तापमान अगले सप्ताह तक 36 से घटकर 29 डिग्री तक जाने की संभावना है।

उत्तर पूर्वी राज्य असम, अरुणाचल, नागालैंड में बारिश की संभावना रहेगी। महाराष्ट्र, तेलंगाना, छग, उड़ीसा में हल्के बादल छाएंगे।