Weather Update: ग्वालियर, सागर, जबलपुर, भोपाल,उज्जैन में भारी बारिश के आसार, जापान के नजदीक चक्रवात आज रात लेगा 130km की रफ्तार

489

Weather Update: ग्वालियर, सागर, जबलपुर, भोपाल,उज्जैन में भारी बारिश के आसार, जापान के नजदीक चक्रवात आज रात लेगा 130km की रफ्तार

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

 

Weather Update: आधे मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश हो सकती है। ग्वालियर, सागर, जबलपुर, भोपाल,उज्जैन में भारी बारिश के आसार है। उधर जापान के नजदीक चक्रवात आज रात 130km की रफ्तार लेगा।

 

Weather Update: जापान के नजदीक दक्षिण – पूर्व दिशा में चल रहा चक्रवात 95km प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, इसका फैलाव टोक्यो के करीब है। आज रात से इसकी गति 120/130 km में बदल जाएगी जो 6 जुलाई की रात तक कम हो पाएगी। चक्रवात की अवधि 8 जुलाई को उत्तर पूर्व दिशा में जाकर खत्म होगी और इसके बादल पश्चिम दिशा के बादलों संग विलय होकर पूर्व दिशा को चल पड़ेंगे। जापान की विनाशकारी भविष्यवाणी को चक्रवात का नजदीक से गुजरना बल दे रहा है, हकीकत आज देर रात से पता चल पाएगी कि चक्रवात क्या असर डालेगा।

 

Weather Update:भारत में मानसून की आवक जबरदस्त है। उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा का मानसून भारत के कई राज्यों को प्रभावित कर रहा है। दूसरी ओर उत्तर दिशा से बादलों का कश्मीर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की ओर तेज बारिश आज भी करेगा। ये बादल पश्चिम से पूर्व की ओर चल रहे रैले की एक चैनल है जो पाकिस्तान से भारत में दाखिल हो रही है।

 

Weather Update: भारत के उत्तर पूर्व का मानसून यूपी, बिहार और असम अरुणाचल से पश्चिम की ओर अग्रसर है जिससे बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान को बारिश का लाभ मिल रहा है वहीं दक्षिण पूर्व का मानसून दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र को भिगो रहा है।

मध्य प्रदेश का आधे से ज्यादा हिस्सा मानसून की गिरफ्त में है। ग्वालियर, सागर, जबलपुर, भोपाल, गुना मंदसौर उज्जैन में आज तेज बारिश का अंदेशा है। बदले हुए मानसून चक्र से इंदौर सहित धार, बड़वानी, खंडवा तक आज शाम तक मानसून कमजोर दिखाई दे रहा है फिर भी शाम से रात के बीच इंदौर बेल्ट में हल्की वर्षा संभावित है। इंदौर को अभी अच्छी वर्षा के लिए और 24 से 36 घंटे इंतजार लग सकता है।