WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, छग, तेलंगाना, यूपी और एमपी में भारी बारिश

Weather Update: गुजरात, महाराष्ट्र, - Weather Update: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, छग, तेलंगाना, यूपी और एमपी में भार…

Weather Update: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, छग, तेलंगाना, यूपी और एमपी में भारी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में मानसून के एक साथ कई सिस्टम चल रहे हैं जिसमें पूर्वी मानसून, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी मानसून मिलकर अनेक राज्यों में भारी बारिश पर आमादा है। उत्तर भारत में यूपी के पश्चिमी भाग में, उत्तराखंड, दिल्ली में भारी बारिश का अंदेशा है। राजस्थान से बादलों की उड़ान आज पंजाब, हिमाचल प्रदेश की ओर चल रही है, वहीं बंगाल की खाड़ी से उड़ीसा, छग, तेलंगाना को मानसून का तगड़ा लाभ मिल रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से भारी वर्षा का भी अनुमान है। मुंबई में भारी बारिश अगले तीन से चार दिन हो सकती है।

भारत के बाहर पूर्वी दिशा में इस समय तीन चक्रवात चल रहे हैं। इसमें मायस्क़ नामक चक्रवात के उत्तर दिशा में बढ़ने से बादलों का बहाव भारत की ओर मिल रहा है। जबकि फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र में बावी नामक चक्रवात बेहद शक्तिशाली होकर ताइवान की ओर बढ़ रहा है, इसका भी दूरगामी लाभ भारत सहित पूर्वी देशों को मिलेगा। तीसरा चक्रवात अभी शुरू हुआ है जिसकी दिशा तय नहीं है।

पढ़ना जारी रखें

मध्य प्रदेश में आज दक्षिण पूर्वी दिशा से मानसून का लाभ मिलेगा। छग के रास्ते जबलपुर, बल्हार, सिवनी, बैतूल, होशंगाबाद, कटनी आदि में भारी बारिश की संभावना है, वहीं असर खंडवा, खरगोन आदि इलाकों में भी होगा। इंदौर में शाम तक भारी बारिश की संभावना है। ग्वालियर में दिन में मौसम खुला रहेगा, शाम को बारिश हो सकती है। भोपाल, उज्जैन में बादल छाए रहेंगे, शाम तक यहां भी बादल बरस सकते हैं। मंदसौर, रतलाम आदि में भी तेज बारिश की संभावना रहेगी।