
Weather Update: MP में आज और कल भारी बारिश, खतरनाक चक्रवात बावी 280 km की रफ्तार से आयेगा
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मानसून अब भारत के 75% इलाकों में फैल चुका है। मध्य प्रदेश को दोहरा लाभ मिल रहा है। उत्तर, उत्तर – पश्चिम और पूर्व दिशा से मानसूनी प्रहार से आज और कल प्रदेश में भारी से भारी बारिश कई इलाकों में होगी। प्रदेश का दक्षिण और पश्चिम हिस्सा खास प्रभावित होगा। बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली की चमक और बारिश से स्थिति कई जगह बाढ़ की भी बन सकती है। अधिकतम तापमान इंदौर में 26, भोपाल में 28, जबलपुर में 30 और ग्वालियर में 36 डिग्री रहेगा। इंदौर और निमाड़ जिले में भारी, भोपाल में तेज और ग्वालियर, जबलपुर में बारिश सामान्य हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का बारिशी असर जम्मू कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब और यूपी में होगा। उत्तर पूर्वी राज्यों सहित बंगाल, उड़ीसा, छग, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र सहित दक्षिण राज्यों में कई जगह में मानसून की तेज बारिश संभव है। मुंबई, नागपुर, रायपुर, चेन्नई शहरों के अलावा आंध्रा के पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश का अंदेशा है।
पूर्वी दिशा में फिलीपींस से चला चक्रवात नया नाम maysak चीन की ओर बढ़ रहा है जबकि एक और नया और शक्तिशाली चक्रवात “बावी” फिलीपींस के समुद्र में पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है जो 5 जुलाई को नॉर्थन मरीना आइलैंड को 280 km प्रति घंटे की रफ्तार से रौंदेगा।





