Weather Update: उत्तर पूर्व भारत में चक्रवात से कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना! MP में फिर से अंगड़ाई ले सकता है मानसून!

9505

Weather Update: उत्तर पूर्व भारत में चक्रवात से कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना! MP में फिर से अंगड़ाई ले सकता है मानसून!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ का चक्राकारपन भारत के उत्तरी भाग में समा गया है। यहां पर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के बादल घुस गए हैं जिनका बहाव पश्चिम से उत्तर की तरफ है। जबकि उत्तर से पूर्वी चक्रवात भारत में बिहार, असम, अरुणाचल की ओर से झारखंड, बंगाल के रास्ते छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में समाएगा।

तेज हवाओं के साथ आज भारत का आधा हिस्सा प्रभावित होगा। जम्मू कश्मीर श्रीनगर और लद्दाख में अगले 24 घंटे में फिर से बारिश शुरू होगी।

मध्य प्रदेश में आज उत्तर पूर्व और दक्षिण भाग में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा पश्चिम में भी दोपहर के बाद मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा। यहां पर दोनों चक्राकार अवस्थाएं उत्तर पश्चिम भारत और उत्तर पूर्वी बादलों का समागम देखने को मिलेगा। बारिश की संभावनाएं बनेंगी।

दक्षिण भाग में आज मौसम कमजोर रहेगा, लेकिन कर्नाटक में अच्छी बारिश के संकेत है। शाम तक दक्षिण भारत में बादल छा सकते हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम सामान्य बादलों संग रहेगा।