Weather Update: उत्तरी पहाड़ी राज्यों पर आज तेज बर्फबारी की आशंका, MP में इंदौर, भोपाल सहित कई स्थानों पर अनायास बारिश की संभावना

93

Weather Update: उत्तरी पहाड़ी राज्यों पर आज तेज बर्फबारी की आशंका, MP में इंदौर, भोपाल सहित कई स्थानों पर अनायास बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी पश्चिम से लेकर उत्तर भारत तक बना हुआ है, जबकि दक्षिण से भी बादलों का मिलाप पश्चिमी हवाओं के बादलों के साथ उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। संभावना है आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में तेज बर्फबारी हो सकती है, जबकि श्रीनगर में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा राजस्थान के भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में भी बादलों बारिश की संभावना बनी रहेगी।

भारत में अभी भी बादलों का आगमन अफ्रीका के सूडान से लेकर सऊदी अरब पाकिस्तान और अरब सागर से भारत की ओर चल रहा है। यहां भारत के उत्तर से लेकर अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में बादल चक्राकार स्थिति में बने हुए हैं जिससे यू टर्न लेकर उत्तर भारत में लगातार बारिश बर्फबारी की संभावनाएं बन रही है।

मध्य प्रदेश में अभी भी बादलों का घेरा चल रहा है अनायास बारिश तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर हो रही है। आज भी इंदौर, भोपाल में दोपहर बाद बारिश की संभावना रहेगी। ग्वालियर और जबलपुर में भी अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।

अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इंदौर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम 20 डिग्री है, संभावना है कल यहां 31 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री न्यूनतम तापमान हो सकता है। इसी प्रकार भोपाल में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 है जबकि कल यहां अधिकतम 32 और न्यूनतम 17 डिग्री तक जा सकता है जबलपुर में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री है और न्यूनतम 22 लेकिन कल 2 डिग्री बढ़ सकता है और 2 डिग्री न्यूनतम घट भी सकता है। बात करें ग्वालियर की तो यहां पर अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 है, कल यहां पर अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 रहने की संभावना है।