Weather Update:कश्मीर में आज से ज़बरदस्त बर्फ़बारी, पारा गिरेगा माइनस 12 तक 

869

Weather Update:कश्मीर में आज से ज़बरदस्त बर्फ़बारी, पारा गिरेगा माइनस 12 तक 

मध्य प्रदेश में दिन सामान्य, रात ठंडी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

कश्मीर में आज से ज़बरदस्त बर्फ़बारी, पारा गिरेगा माइनस 12 तक 

– दक्षिण-पश्चिम हवाओं के साथ जुडी दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी

– मध्य प्रदेश में दिन सामान्य, रात ठंडी 

मौसम में फिर तबदीली हो रही है। भारत के दक्षिण-पूर्वी हवाओं का रुख दक्षिण -पश्चिम हवाओं के साथ जुड़ रहा है जो दोनों और से उत्तर-पूर्व की ओर चल पड़ी हैं. इन हवाओं के साथ बादलों का रैला उत्तर भारत में खास असर डाल रहा है जहाँ कश्मीर और हिमांचल प्रदेश बर्फीली चादर फैलाएंगे। कश्मीर में एकदम पारा गिरेगा और रात का तापमान माइनस 10 से 12 तक लुढ़क जायेगा। साथ ही लेह लद्दाख में भी बर्फ़बारी होगी, आने वाले चाँद दिनों में पारा माइनस 30 तक जा सकता है। असर पंजाब में बारिश से होगा।

उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी बादल छाएंगे। जबकि कोहरे का असर अब यूपी से पूर्वी राज्यों तक फ़ैल जायेगा।

मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग को छोड़कर शेष स्थानों पर दिन का पारा सामान्य 28 तक रहेगा यहाँ दो दिन बाद से रात के तापमान में गिरावट आएगी।