Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 24 घंटे में, MP में बादल आते जाते रहेंगे, तापमान रहेगा स्थिर, लेह लद्दाख में बर्फबारी!

712

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 24 घंटे में, MP में बादल आते जाते रहेंगे, तापमान रहेगा स्थिर, लेह लद्दाख में बर्फबारी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का पहला झटका पार हो चुका है जिसके चलते पश्चिम से लेकर पूर्व और उत्तर तक बादलों का फैलाव देखा गया। खासकर उत्तरी पहाड़ी राज्यों और पूर्वी राज्यों में जबरदस्त बारिश की स्थिति निर्मित हुई।

पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 24 घंटे में फिर शुरू होगा जिसके चलते उत्तरी पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और यूपी में बादल छाए रहेंगे। जबकि पूर्वी राज्यों सहित ओडिसा, झारखंड में मौसम आज साफ रहेगा। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान में भी बादल नजर आएंगे।

मध्य प्रदेश में मौसम आज लगभग साफ रहेगा, हल्के बादल दिखाई देंगे। बादलों का यह फैलाव अप्रैल पहले सप्ताह तक बनता बिगड़ता रहेगा। अधिकतम तापमान 36, 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20, 22 डिग्री तक चलेगा। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।