WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Survey of Bhojshala Started : भोजशाला का सर्वे करने ASI की टीम सुबह 6.23 पर पहुंची, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम!

देखिए, सर्वे के VDO और फोटो!

WhatsApp Image 2024 03 22 At 7.47.23 AM

Survey of Bhojshala Started : भोजशाला का सर्वे करने ASI की टीम सुबह 6.23 पर पहुंची, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : आज सुबह आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) की 5 सदस्यों की टीम सुबह 6.23 बजे भोज शाला में पहुंच गई। जबकि, इतनी सुबह सर्वे शुरू होने का अनुमान नहीं लगाया गया था। बताया गया कि शुक्रवार होने से यहां दोपहर में मुस्लिम समाज की नमाज होना है। इसलिए तय किया गया कि सुबह सर्वे का काम जल्द शुरू किया जाए। नमाज के समय सर्वे को रोका जाएगा और नमाज के बाद फिर सर्वे किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024 03 22 at 7.47.22 AM 1

ASI की सर्वे की टीम रात में ही धार पहुंच गई थी। देर रात प्रशासन के बड़े अधिकारियों के साथ सर्वे टीम की मीटिंग हुई और सुरक्षा उपाय की समीक्षा की गई। सर्वे की टीम के सुबह भोजशाला पहुंचने की जानकारी सिर्फ याचिकाकर्ता और कुछ विशेष लोगों को ही थी।

भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आज सुबह से ASI ने अपना सर्वे का काम शुरू कर दिया। सुबह 6.23 बजे सर्वे की टीम ने भोजशाला के अंदर प्रवेश किया। हिंदू पक्ष की तरफ से याचिकाकर्ता आशीष गोयल एवं गोपाल शर्मा भी सर्वे टीम के साथ भोजशाला में पहुंचे हैं। वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी भोजशाला परिसर के बाहर तैनात है। फिलहाल शहर में शांति है।

ASI का यह साइंटिफिक सर्वे हाईकोर्ट के निर्देश पर किया जा रहा है। ASI के अपर महानिदेशक प्रो आलोक त्रिपाठी ने इसकी सूचना एक दिन पहले स्थानीय प्रशासन को दे दी थी। पत्र मिलने के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भोजशाला का दौरा किया और सर्वे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शुक्रवार होने के कारण स्मारक में बड़ी संख्या में मुस्लिम जुमे की नमाज अदा करते हैं, इसलिए भी प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। यही कारण है कि टीम अलसुबह सर्वे करने पहुंची।