Weather Update: MP में चार दिन बाद से तापमान में वृद्धि, लद्दाख में पारा माइनस 19 तक जायेगा

716

Weather Update: MP में चार दिन बाद से तापमान में वृद्धि, लद्दाख में पारा माइनस 19 तक जायेगा

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

अगले सप्ताह से मध्य प्रदेश में गर्मी का अहसास होगा, 3 से 4 डिग्री न्यूनतम पारा गिर सकता है। ताज़ा सेटेलाईट जानकारी अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड आदि ठन्डे रहेंगे, शेष मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य रहेगा। चार दिन बाद से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी।

उत्तर भारत में लेह लद्दाख में पारा आगामी दिनों में माइनस 19 पहुँच सकता है जबकि कश्मीर में एक डिग्री पारा बढ़ सकता है।

मुंबई गरम हो रहा है। इंदौर भोपाल की अपेक्षाकृत मुंबई में अधिकतम पारा 31 -32 तो न्यूनतम 22 से 24 डिग्री तक चलेगा। आज मुंबई में बादल छाएंगे।

पश्चिमी हवाएं अभी भारत में आकर उत्तर-पूर्व में बह रही हैं इसलिए ठण्ड का असर बढ़ नहीं रहा है। पंजाब ठंडा है जहाँ न्यूनतम पारा 9 तक जा सकता है।

चेन्नई में बारिश बादल की स्थिति बनी हुई है। चार दिन बाद फिर बारिश से सामना हो सकता है।