

Weather Update: MP में तापमान में आज से बढ़ोतरी,3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना!
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में दक्षिणी हवाएं ताकतवर होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। वहीं रात में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठंडक बनी रहेगी। फरवरी के पहले सप्ताह में बादल घने छाएंगे। 3 और 4 फरवरी को प्रदेश के अनेक भागों में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रदेश में आज से हल्के बादल दिखाई देने लगेंगे।
मध्य प्रदेश में तापमान में आज से बढ़ोतरी दिखाई देगी।
अधिकतम तापमान इंदौर में 30 डिग्री तक होगा जबकि भोपाल में भी कल से 30 डिग्री तापमान हो जाएगा। वहीं जबलपुर में एकदम से कल से तापमान में 3 से 4 डिग्री वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान ग्वालियर, जबलपुर में ठंड का तगड़ा अहसास कर रहा है जहां कल से जबलपुर और परसों से ग्वालियर में राहत मिलेगी।
दक्षिण राज्यों में फरवरी के पहले सप्ताह से बारिश दस्तक देगी। पूर्वी हवाओं संग बादलों की लय अभी पूर्व से आकर पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर करवट ले रही है। जबकि 5 दिन बाद तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में बारिश के आसार प्रबल होंगे।
महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से में बादल आज से दिखाई देंगे। मुंबई में आज से लेकर फरवरी पहले सप्ताह तक बादल पड़ाव डालेंगे। अधिकतम तापमान 29 तो न्यूनतम 23 डिग्री तक रहेगा। उमस बढ़ेगी।
उत्तर भारत की बात करें तो यहां पर 29, 30 जनवरी से जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश/बर्फबारी की संभावना रहेगी 1 फरवरी से यहां पर तेज बर्फबारी की संभावना है।
कश्मीर में अधिकतम तापमान यहां श्रीनगर में 9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान -6 डिग्री चल रहा है, कल से तापमान में यहां वृद्धि होगी। नई दिल्ली में अभी बारिश बादल की संभावना नहीं है। अधिकतम 23 तो न्यूनतम तापमान 7, 8 के बीच चलेगा।