Weather Update: MP में कल से तापमान में बढ़ोतरी, अगले 5 दिन में 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान, छाने लगेंगे बादल

2523

Weather Update: MP में कल से तापमान में बढ़ोतरी, अगले 5 दिन में 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान, छाने लगेंगे बादल

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ भारत में अब अपना असर दिखाएगा। इसके अंतर्गत महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों में बादल छाने लग जाएंगे। लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो जाएगी। कश्मीर में भी इसकी संभावना बन रही है।

मध्य प्रदेश में कल से तापमान में वृद्धि शुरू होगी। न्यूनतम तापमान 1 सेंटीमीटर बढ़ेगा जबकि अगले 5 दिन में 5 सेंटीमीटर तापमान बढ़ जाएगा। इसी के साथ ही प्रदेश में कल से बादलों के छाने का क्रम शुरू होगा। दो-तीन दिन में घने बादल छाने लग जाएंगे।

आज भी भारत में राजस्थान से लेकर उत्तर -पूर्वी दिशा तक कोहरा छाया हुआ रहा है। आज नई बात देखने को मिली है कि छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी बादलों के संग कोहरा छाया है।

दक्षिण महासागर में इस समय एक साथ चार चक्रवात सक्रिय है। इस कारण दक्षिण भारत में बादलों का आगमन अभी थमा हुआ है।