
Weather Update: भारत- उत्तर से मध्य तक ठंडा, दक्षिण में भारी बारिश,MP में ठंड का प्रकोप जारी
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ से भारत के उत्तर पश्चिम और मध्य राज्यों में ठंड का आलम है, जबकि लद्दाख में बर्फबारी हुई है। आज कश्मीर, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में बादल छाएंगे। राजस्थान में कल से तेज हवाओं संग ठंड जयपुर, जैसलमेर सहित उत्तरी भाग में पड़ेगी। दिल्ली में तेज हवाएं तापमान गिराएंगी। हिमाचल प्रदेश में कल से बादल न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक ले जायेंगे।
मध्य प्रदेश में अभी ठंड का प्रकोप 3 से 5 दिन और रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान रतलाम 9, उज्जैन 9, धार 10, इंदौर 8, भोपाल 8, ग्वालियर 9, जबलपुर 7 डिग्री रहेगा। पश्चिमी हवाओं से तापमान में कमी चल रही है। 23 नवंबर से दक्षिण हवाओं संग बादलों के आने से तापमान में उछाल आएगा।
दक्षिण राज्यों तमिलनाडु के उत्तरी – पूर्वी, मध्य भाग में और आंध्र प्रदेश के दक्षिण भाग में आज भारी बारिश की संभावना है। यहां बादल अगले 24 से 36 घंटों में केरल, कर्नाटक में भी बारिश करेंगे। तेलंगाना में बादल छाएंगे।





