Weather Update: MP में कल से 8 दिन तक बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट के संकेत

600

Weather Update: MP में कल से 8 दिन तक बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट के संकेत

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

सऊदी अरब से बादलों का एक रैला शुरू हुआ है जो आज से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से बादलों का गुजरना जारी रहेगा।

आज दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में एक बार फिर कोहरे का असर देखा गया है।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की लहर बादलों संग प्रवेश कर रही है। कल 7 फरवरी से लगभग 15 फरवरी तक प्रदेश के हिस्सों में बादल गुजरते रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं रहेगी, लेकिन दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। उत्तरी भाग अधिक ठंडा रहेगा जबकि भोपाल इंदौर जबलपुर में दो से तीन डिग्री गिरावट का अंतर अगले दो-तीन दिन में देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत में आज से मौसम खुला रहेगा। ठंड का जबरदस्त असर रहेगा। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ से यहां फिर बारिश और बर्फबारी की स्थिति देखने को मिलेगी। दिल्ली में ठंड रहेगी अगले सप्ताह यहां भी बारिश होने की संभावना है।