Weather Update: MP में दिवाली पर होगी ठण्ड और माह के अंत में गिरेगा मावठा

557
Weather Update: MP में दिवाली पर होगी ठण्ड और माह के अंत में गिरेगा मावठा

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

मौसम में तेजी से बदलाव जारी है। मध्य प्रदेश में ठण्ड ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है जो दिवाली पर दिन-रात के पारे में एक से तीन डिग्री कम हो सकता है। हलके बादल भी छाएंगे, लेकिन दक्षिण-पूर्वी दिशा के बादलों के चलते माह के आखरी में मावठे के रूप में बरसात की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के पूर्व दिशा से आ रहा चक्रवात प्रबल हो रहा है। इसके असर से दक्षिण-पूर्व में आने वाले दिनों में बारिश तेज़ हो सकती है वहीँ पश्चिम की ओर महासागर में जमा हो रहे बादलों का रैला गुजरात से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।

आज महाराष्ट्र के उत्तर-पूर्व में कई स्थानों पर बादल-बारिश की स्थिति रहेगी। यही बादल मध्य प्रदेश के दक्षिण -पूर्व से होकर गुजर रहे हैं जो छत्तीसगढ़ झारखण्ड होते हुए पूर्वी राज्यों की और चल रहे हैं।

भारत के उत्तर में कश्मीर लद्दाख में बादल छाएंगे अगले दो दिनों में बर्फ़बारी के साथ पारा गिर सकता है।