
Weather Update: MP में आज हलके बादल, रिमझिम-सामान्य बारिश,हिमाचल प्रदेश- जम्मू-लद्दाख में भारी बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, कुल्लू, लद्दाख आज भी तेज वर्षा से घोर संकट में रहेंगे। यहां उत्तर – पश्चिम में नेपाल और भूटान के बादलों के घेरे से बादल असम, अरुणाचल, बिहार, यूपी से हरियाणा, दिल्ली होकर पहुंच रहे हैं। राजस्थान में आज आंशिक असर रहेगा।
*क्यों बनता है नेपाल भूटान में गोल घेरा*
तिब्बत, नेपाल और भूटान के पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों का घेरा बनने का मुख्य कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून और इन देशों का ऊँचाई पर स्थित भौगोलिक क्षेत्र है. हिमालय पर्वत श्रृंखला, नमी से भरी हवाओं को रोककर ऊँचाई पर ले जाती है, जिससे वाष्प संघनित होकर बादल बनाते हैं और इन क्षेत्रों में भारी वर्षा होती है। हिमालय की ऊँची पर्वत श्रृंखलाएँ नमी से भरी हवाओं को रोकती हैं और उन्हें ऊँचाई पर ले जाती हैं, जिससे बादल बनते हैं और तिब्बत, नेपाल और भूटान में वर्षा होती है।
*चक्रवात आज रात होगा अंतिम चरण में*
भारत की पूर्वी दिशा में चक्रवात काजीकी आज देर रात अंतिम चरण में आकर बिखर जाएगा। इससे बंगाल की खाड़ी में बादलों का दबाव बढ़ेगा। दक्षिण – पूर्वी राज्यों में वर्षा का जोर 48 घंटों बाद और बढ़ेगा।
मध्य प्रदेश दो पाटन के बीच फंसा हुआ है। उत्तर पूर्व बादलों की लहर मध्य प्रदेश के ऊपरी भाग से और पूर्व की लहर प्रदेश के दक्षिण भाग से गुजर रही है, इसलिए आज प्रदेश का अधिकांश हिस्सा बारिश की रिमझिम या सामान्य रूप से रहेगा। धूप भी खिलेगी। दोपहर बाद उत्तर पूर्वी और उत्तर – पश्चिमी हिस्से में तेज बारिश की संभावना है।





