Weather Update: महाराष्ट्र का मानसून घेरा अरब सागर जाकर लौटेगा गुजरात और मध्य प्रदेश में

वियतनाम से चीन लौट रहा है चक्रवात

6212

Weather Update: महाराष्ट्र का मानसून घेरा अरब सागर जाकर लौटेगा गुजरात और मध्य प्रदेश में

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

महाराष्ट्र के पश्चिम भाग में भारी बारिश की संभावना आज भी नजर आ रही है। कल रात से महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई हिस्सों में गहरा मानसून छाया हुआ है और यहां पर बादलों का घेरा अभी भी सक्रिय है जो धीरे-धीरे अरब सागर की ओर जाकर वापस टर्न लेकर गुजरात से मध्य प्रदेश की ओर लौटेगा। इसके टर्न लेने की वजह है पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की हवाएं जो नीचे आकर पुनः उत्तर भारत की ओर उठ रहीं हैं, जिसके दबाव से महाराष्ट्र का मानसून घेरा अरब देशों की ओर न जाते हुए वापस गुजरात, राजस्थान के दक्षिणी से और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अगले 24 से 36 घंटे में प्रवेश करेगा। महाराष्ट्र के साथ-साथ आज गुजरात में भी बारिश होगी और शाम तक बादल मध्य प्रदेश की और पहुंचने लगेंगे।

 

मध्य प्रदेश में अभी पश्चिमी भाग में बादल सक्रिय है जिससे बारिश की संभावना आज कमजोर हो सकती है, लेकिन कल से इसका दबाव बढ़ जाएगा।

मध्य प्रदेश में दूसरी तरफ यूपी और बिहार से भी बादल के आने का क्रम जारी है जिससे पश्चिम – उत्तर के कुछ भाग में आज बारिश हो सकती है।

पूरे मध्य प्रदेश में आज से तापमान में गिरावट आएगी एक से दो डिग्री तापमान हर जगह कम होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में अभी भी मानसून का असर बरकरार है जो बंगाल की खाड़ी से उन्हें मिल रहा है। उधर वियतनाम में व्यूटिप नामक चक्रवात सक्रिय है जो अगले 24 घंटे में चाइना की और मूड जायेगा, इसके मुड़ते ही मानसून का बहाव भारत के दक्षिण राज्यों की ओर तेजी से बढ़ जाएगा।