Weather Update: 2 जून को केरल से शुरू हुआ मानसून 10 दिन बाद मध्य प्रदेश पहुंचा,कल से तापमान में गिरावट, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश

770

Weather Update: 2 जून को केरल से शुरू हुआ मानसून 10 दिन बाद मध्य प्रदेश पहुंचा,कल से तापमान में गिरावट, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

Weather Update: 2 जून को केरल से शुरू हुआ मानसून 10 दिन बाद मध्य प्रदेश पहुंचा,कल से तापमान में गिरावट, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश

मानसून की तेज रफ्तार भारत के दक्षिण भाग में पूर्व से पश्चिम दिशा में सक्रिय हो गई है। अपने दूसरे दौर में उसने मध्य प्रदेश और गुजरात को भी आंशिक रूप से छू लिया है। आज तमिलनाडु, आंध्रा, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा में भारी बारिश है, मानसून का असर केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तक बना हुआ है।

 

मानसून की रफ्तार तेज होने के पीछे वियतनाम तक आ पहुंचा चक्रवात है जो अब चाइना की ओर से वापस उत्तर – पूर्व की ओर लौट जाएगा। लेकिन इसके प्रेशर से पूर्वी दिशा का मानसून हावी होकर बंगाल की खाड़ी से सीधे पश्चिम याने भारत की ओर चल रहा है। अंडमान निकोबार में तेज और तूफानी हवाओं के साथ बारिश होगी। साथ ही पश्चिम में अरब सागर में लक्ष्यद्वीप, मालदीव में भी बारिश होगी। गौरतलब है कि इसके पूर्व मई के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश मानसून का हिस्सा नहीं थी। तब बारिश पश्चिमी विक्षोभ से हुई थी।

 

मध्य प्रदेश में आज से मानसूनी बारिश का असर होगा। 2 जून को केरल से शुरू हुआ मानसून 10 दिन बाद मध्य प्रदेश पहुंचा है। आज मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में मानसूनी वर्षा की संभावना है। इस साल की गर्मी की आज शाम से विदाई शुरू हो जाएगी। बारिश के चलते अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान की स्थिति इंदौर में 41 से 35 डिग्री, भोपाल में 41 से 39, जबलपुर में 40 से 38 डिग्री हो जाएगी। ग्वालियर बेल्ट में भी कल से बारिश के आसार हैं लेकिन तापमान 44/45 के बीच चलेगा। यहां गर्मी से छुटकारा 16 या 18 जून से मिलने लगेगा।

अगले दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ के बादल उत्तराखंड से नीचे उतरेंगे तब हिमाचल, दिल्ली में बारिश संभव होगी। भारत के उत्तर पूर्व में बादलों की गोलाकार स्थिति से बादल बिहार और अरुणाचल के रास्ते भी नीचे उतर रहे हैं।