

Weather Update: MP बादलों से घिरेगा, 27 से तापमान बढ़ेगा, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
साउथ अफ्रीका के दक्षिण भाग के घाना से बादलों की चैन चल रही है, जो सऊदी अरब, दुबई और पाकिस्तान से होकर भारत के पश्चिमी भाग में प्रवेश कर रही है। वहीं तुर्की से बादलों की दूसरी चैन अफगानिस्तान से होकर भारत के उत्तरी भाग तक पहुंच रही है। इससे लद्दाख और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला चलेगा। 26-27 फरवरी से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी बारिश होगी। देहली में बादल छाएंगे, यहां भी 27-28 को बारिश की संभावना है। राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी बादल छाएंगे। हल्के बादल महाराष्ट्र में भी दस्तक देंगे।
मध्यप्रदेश में आज से बादल घने रूप से छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना क्षीण रहेगी। 27 फरवरी से 2 डिग्री तापमान बढ़ जाएगा। इससे ग्वालियर 36/18 में इंदौर में 35/19 भोपाल में 35/17 और जबलपुर में 36/14 और 28 फरवरी से 36/18 तक तापमान हो जाएगा।
भारत के दक्षिण भाग में अभी बादल छाएंगे। मार्च के पहले सप्ताह में बारिश कोच्चि, तमिलनाडु में शुरू होने की संभावना है। आज पोर्ट ब्लेयर में अच्छी बारिश हो सकती है।