Weather Update: भारत के दक्षिणी महासागर के पश्चिमी हिस्से में नया चक्रवात,MP सहित कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल!

सुबह कोहरा और कहीं कहीं बारिश भी!

745

Weather Update: भारत के दक्षिणी महासागर के पश्चिमी हिस्से में नया चक्रवात,MP सहित कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

हाल ही में भारत के दक्षिण पूर्व में पैदा हुआ चक्रवात मिचौंग तेलंगाना तक आकर कमजोर पड़ गया था, लेकिन उसके दबाव से मध्य और उत्तर पूर्व के राज्यों में अभी भी बादल छाए हुए हैं और कई जगह पर कोहरे और बारिश की स्थिति बनी हुई है। संभावना अब दक्षिण महासागर के पश्चिमी दिशा की ओर है, जहां पर एक नए चक्रवात के जन्म लेने की संभावना प्रबल हो रही है। पिछले तीन दिन से यहां पर बादल आपस में गुत्थम गुत्था हो रहे हैं और आज सैटेलाइट से यह संकेत मिल रहा है कि यहां भी नया चक्रवात बन सकता है। यदि यह चक्रवात बन जाता है तो भारत के दक्षिण से लेकर पश्चिम राज्यों तक इसका असर अगले तीन-चार दिनों में देखने को मिल सकता है। बहरहाल चक्रवात अनाम होकर शिशु अवस्था में है और इसके बनने या बिगड़ने दोनों की संभावनाएं बनी हुई है।

 

मिचौंग चक्रवात का असर केवल बहते बादलों के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, बिहार से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों तक रह गया है, जो भी अगले 2 दिन में खत्म हो जाएगा। लेकिन दक्षिण पूर्व में बादलों के जमाव और उसमें नए चक्रवात के जन्म के कारण केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तक बादलों का असर दिखाई देगा। अब ठंड में तेजी आ सकती है क्योंकि पश्चिमी द्वार से आने वाले बादल ठंडक प्रदान करते हैं।

बात करें उत्तर भारत की यहां पर पश्चिमी बादलों का आवागमन शीर्ष से होकर गुजर रहा है। लद्दाख में बर्फबारी की स्थिति बनी हुई है। कश्मीर में भी बादल छाने का क्रम शुरू हो जाएगा।