

Weather Update: MP में अगले 7 दिन गर्मी से भारी, बारिश 16 जून से, मानसून अभी दक्षिण से महाराष्ट्र तक
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून से पूर्व गर्मी का प्रचंड रूप सामने आएगा। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान इंदौर में 39/40, ग्वालियर में 45/46, भोपाल में 43/44 और जबलपुर में 44/45 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसकी वजह होगी पश्चिमी हवाओं का तेजी से उत्तर की ओर उठना जिससे दक्षिणी हवाओं का जोर चलेगा।
मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना 15 जून से शुरू होगी और 17 जून से बारिश होने लगेगी। 19 जून को प्रदेश के कई हिस्से तेज बारिश से तरबतर होंगे। तब तापमान में 10 डिग्री की गिरावट होगी।
मध्य प्रदेश में आज मध्य से दक्षिण की ओर बादलों का जमाव है जिससे बारिश की हल्की संभावना रहेगी। ये बादल राजस्थान के जयपुर से दक्षिण दिशा में चल रहे हैं।
दक्षिण भारत में मानसून की चाल पूर्व से पश्चिम की ओर चल रही है। महाराष्ट्र तक मानसून सक्रिय स्थिति में आ रहा है। बंगाल की खाड़ी से बादल दक्षिण राज्यों से महाराष्ट्र तक पहुंच रहे हैं। धीरे धीरे अगले 5- 7 दिनों में मानसून गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उड़ीसा तक फैल जाएगा।