Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का अगला हमला इसी सप्ताह,MP में अगले 2 दिन बाद फिर लौटेंगे बादल!

4830

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का अगला हमला इसी सप्ताह,MP में अगले 2 दिन बाद फिर लौटेंगे बादल!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारत के उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्व दिशा में बादल फैले हुए हैं और कई जगह हल्की बारिश से लेकर सामान्य बारिश का मौसम चल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ठंड और गर्मी का मिला-जुला असर भी चल रहा है, इससे आम जीवन के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
तीन दिन बाद पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मानसून का असर दिखाई देगा। खासकर पहाड़ी राज्यों में जोरदार बारिश और ठंड बर्फबारी की शुरुआत हो जाएगी इसका असर दिल्ली तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश का दौर चलेगा। बादलों का सामान्य प्रभाव राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश में भी नजर आएगा। कहीं-कहीं बारिश की संभावना भी बनेगी।

मध्य प्रदेश में आज से बादल छंट जाएंगे, लेकिन फिर भी भोपाल, ग्वालियर,जबलपुर आदि इलाकों में बादल दिखाई देंगे। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य प्रदेश में भी बादलों का प्रवाह नजर आएगा। भोपाल सहित मध्य क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश की संभावना भी बन रही है। मौसम का उतार चढ़ाव बना रहेगा। 15 मार्च के बाद गर्मी असर दिखा सकती है।