Weather Update: अनुमान सही साबित… बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, बंगाल से तबाही मचाता हुआ पूर्वी राज्यों तक जाएगा!

मध्य प्रदेश में मालवा क्षेत्र में आज से एक या दो डिग्री तापमान में आएगी गिरावट, चलेंगी तूफानी हवाएं!

4914

Weather Update: अनुमान सही साबित… बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, बंगाल से तबाही मचाता हुआ पूर्वी राज्यों तक जाएगा!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पिछले 5 दिनों से चेन्नई के नजदीक शुरू हुई चक्रवर्ती हवाओं से अनुमान लग गया था कि यहां एक चक्रवात आकार लेने वाला है। यह चक्रवात दिशाहीन होकर इधर-उधर भटक रहा था और बाद में बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ। पिछले 12 घंटे में इसकी दिशा तय हुई, अब यह बंगाल में कोलकाता आदि इलाकों में तबाही मचाता हुआ पूर्वी राज्यों की तरफ मुड़ जाएगा और अगले दो से तीन दिनों तक भारी वर्षा इन राज्यों में होगी। इसके असर से उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी कई जगह भारी बारिश होने के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ चक्रवात अभी बंगाल की खाड़ी में स्थिर है, जहां से धीरे-धीरे कोलकाता की ओर बढ़ रहा है।

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान का असर भिन्न-भिन्न रहेगा। ग्वालियर में जहां आज 46 डिग्री तापमान का असर होगा वहीं कल 47 डिग्री तक भी तापमान जा सकता है। ग्वालियर में राहत 30 मई से मिलने की संभावना है जब 2 डिग्री तापमान कम हो जाएगा, लेकिन गर्मी का आलम ग्वालियर में 10 जून तक चलने की संभावना है। 31 मई तक यहां बादल दिखाई देंगे।

इधर भोपाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री होगा कल यहां 24 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां भी बादल 30 मई तक छाए रहेंगे और गर्मी में राहत भी 29 मई से मिलेगी जब 2 से 3 डिग्री तापमान कम हो जाएगा।

इंदौर में आज दिन भर हवाएं चलने से तापमान 41, 42 डिग्री तक रहेगा। दोपहर बाद तूफानी हवाएं चल सकती है। तापमान में गिरावट यहां 28 मई से शुरू हो जाएगी जो तीसरे दिन से तापमान 39 डिग्री तक चला जाएगा। 10 जून तक यहां भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

उत्तर भारत में अधिकतम तापमान कश्मीर में 33 डिग्री तक पहुंच गया है यहां 29 मई से बादल छाएंगे और 30, 31 मई को बारिश की संभावना रहेगी। कश्मीर के बनिस्बत हिमाचल प्रदेश में 6 डिग्री तापमान कम है, लेकिन यहां बारिश की संभावना जून के पहले सप्ताह में बन रही है।

दिल्ली में तापमान आज कल में 45 डिग्री तक जाएगा और यहां तीन दिन बाद बादलों के कारण हलकी बारिश की संभावना बनेगी लेकिन तापमान में 1 से 2 डिग्री राहत तो मई अंत में ही मिल सकती है।