Weather Update: उत्तरी राज्यों में आज से 16 मार्च तक बारिश और बर्फबारी,MP में 18 मार्च से तापमान में होगी और वृद्धि

1228

Weather Update: उत्तरी राज्यों में आज से 16 मार्च तक बारिश और बर्फबारी,MP में 18 मार्च से तापमान में होगी और वृद्धि

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

लेह लद्दाख में आज से स्नोफॉल शुरू होगा। कल हैवी स्नोफॉल की संभावना है। 16 मार्च तक बर्फबारी की स्थिति रहेगी। -14 से -17 तक न्यूनतम तापमान जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान माइनस 9 से 8 डिग्री तक रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में कल से 3 दिन तक बारिश की संभावना बनेगी। अधिकतम तापमान 13 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 4 या 5 डिग्री तक चलेगा। उत्तराखंड में भी आज हल्की बारिश की संभावना है। यहां पर न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री, अधिकतम 16 से 14 डिग्री तक हो सकता है।
दिल्ली में मौसम बादलों का रहेगा अगले 15 दिन तक दिल्ली के आसमान में में बादल दिखाई दे सकते हैं।

मध्य प्रदेश में मौसम एक सा रह सकता है। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच चलेगा। अगले कुछ दिनों के बाद ही सोमवार 18 मार्च से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान में यह वृद्धि 20 मार्च से संभावित है।

दक्षिण राज्यों में मौसम अभी साफ रहेगा लेकिन केरल के कोची में बारिश की संभावना है। और यह संभावना 18 मार्च से निरंतर बारिश होने की भी है।