हेमंत उपाध्याय के हटाए जाने के बाद संजय गुप्ता  संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा नियुक्त

244

हेमंत उपाध्याय के हटाए जाने के बाद संजय गुप्ता  संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा नियुक्त

स्कूल शिक्षा विभाग ने संयुक्त संचालक सरगुजा हेमंत उपाध्याय का स्थानांतरण कर एससीईआरटी में पदस्थ किया है। काफी दिनों से यहां संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ किए गए संजय गुप्ता को प्रभार नहीं मिल रहा था। हेमंत उपाध्याय के हटाए जाने के बाद संजय गुप्ता अब सरगुजा संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मंगलवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है इसकी जानकारी उन्होंने संचनालय को दे दी है।जारी आदेश में पदोन्नति संशोधन मामले में हेमंत उपाध्याय के निलंबन के बाद 14 जून 2023 को राज्य सरकार ने संजय गुप्ता को डीईओ जशपुर को सरगुजासंयुक्त संचालक नियुक्त किया था।
संजय गुप्ता ने 21 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया था, लेकिन इसी दौरान दिसंबर 2023 में पदोन्नति संशोधन मामले में निलंबन को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती पर हाईकोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए हेमंत उपाध्याय सहित सभी संयुक्त संचालकों को पूर्व की पदस्थापना स्थल पर काम करने का आदेश दे दिया था।
स्कूल शिक्षा विभागने 11 मार्च को आदेश निकालकर हेमंत उपाध्याय को हटा दिया है। उन्हें रायपुर पदस्थ किया गया है। बताया जा रहा है पदोन्नति पश्चात पदस्थापना आदेश में संशोधन के मामले की जांच प्रभावित न हो इस कारण हेमंत उपाध्याय को सरगुजा संयुक्त संचालक पद से हटाया गया है।