Weather Update: MP में अगले 3 दिन मौसम बारिश, बादल, आंधी का, दक्षिण राज्यों में बादलों की बनी लय 

181

Weather Update: MP में अगले 3 दिन मौसम बारिश, बादल, आंधी का, दक्षिण राज्यों में बादलों की बनी लय 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तरी पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी आज लद्दाख, कश्मीर में होगी, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश की संभावना रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ अफ्रीका के रास्ते और ईरान के रास्ते भारत के पश्चिम और उत्तर की ओर निरंतर बना हुआ है। वहीं दक्षिण महासागर से बादलों की लय दक्षिण राज्य तमिलनाडु, केरल तक पहुंच रही है। साथ ही आंध्रा, तेलंगाना और उड़ीसा के रास्ते बादल उत्तर पूर्व की और अग्रसर हैं।

5 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत के पश्चिम से सिमटने लगेगा और तापमान बढ़ने लगेगा। उत्तर भारत में भी लद्दाख को छोड़कर 9 अप्रैल से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में अधिकतम तापमान अगले 15 दिनों में 40 डिग्री से पार हो सकता है।

मध्य प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव और अनायास वर्षा का दौर जारी रहेगा। हवाओं से बहते बादल कब कहां बरस जाए ये अनिश्चित रहेगा, बावजूद आज भी इंदौर, भोपाल, ग्वालियर में दोपहर बाद मौसम करवट लेगा और तेज आंधी के साथ बारिश ओलों की संभावना रहेगी। यह क्रम 5 से 7 अप्रैल तक चल सकता है।