Weather Update: MP में अप्रैल अंत में बारिश,उत्तर भारत में हल्के बादल

110

Weather Update: MP में अप्रैल अंत में बारिश,उत्तर भारत में हल्के बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के पश्चिमी भाग में अफ्रीका और अरब देशों से आ रहे बादल भारत के उत्तर- पश्चिम भाग में होकर पूर्व की ओर गुजर रहे हैं। जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड और राजस्थान में हल्के बादलों का साया रहेगा, बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी। इधर, दक्षिण भारत में पूर्व से पश्चिम की ओर जा रहे हैं बादलों का हल्का झुकाव केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में है, जहां बारिश की संभावना है। हल्के बादल गोवा और कर्नाटक में भी छाए हुए हैं।
मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा हल्के बादल उत्तर पूर्वी भाग में दिखाई देंगे। तापमान में यहां बढ़ोतरी चल रही है 38 से लेकर 40 डिग्री के बीच विभिन्न भागों में अधिकतम तापमान चल रहा है। कल से तापमान में एक डिग्री और बढ़ोतरी होगी। तीन दिन बाद बादलों का साया भी दिखाई देगा। संभावना है अप्रैल के आखिरी सप्ताह में 26, 27 अप्रैल को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी जिसमें अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 तक पहुंचाने की संभावना रहेगी।