Weather Update: MP में दिन में राहत, रात में ठंड का क़हर, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का साया

157

Weather Update: MP में दिन में राहत, रात में ठंड का क़हर, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का साया

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अजीब स्थिति हो रही है। रात में ठंड कहर ढा रही है लेकिन दिन में राहत मिल रही है। चार प्रमुख शहरों के तापमान में भी अंतर है। सर्वाधिक ठंड जबलपुर बेल्ट में है जहां न्यूनतम तापमान 6/7 डिग्री तो अधिकतम 25 है, ग्वालियर में 8 और 26 है, भोपाल में 9 और 26 तो इंदौर में न्यूनतम 10 तो अधिकतम 27 डिग्री चल रहा है।

अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी पड़ने वाला है जब यहां भी बादल छाएंगे।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के घने बादल लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में छाए हुए हैं, अगले 24 घंटों में फिर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में भी छाएंगे। कहीं कहीं बारिश की संभावना बनेगी, वहीं लद्दाख के पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है।

राजस्थान और यूपी में बादल छाने से ठंड बढ़ेगी। कल से मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग में भी बादल छाएंगे। छग, झारखंड में भी ठंड का असर है। लेकिन बिहार में ठंड कम हो चली है। पटना में न्यूनतम तापमान 13 चल रहा है।

दक्षिण के राज्यों में सामान्य मौसम है यहां दक्षिण पूर्व की हवाओं का असर पश्चिमी हवाओं के दबाव से कम है। अगले 72 घंटों में दक्षिण के केरल, तमिलनाडु में बादल छाएंगे और बारिश की संभावना बढ़ेगी।

दक्षिण महासागर में सक्रिय तीन चक्रवातों में बाकुंग नामक चक्रवात आज 100 km की रफ्तार में आ गया है। जबकि इसके ऊपर चल रहा चक्रवात 45 km की गति पकड़ चुका है। गुजरात में सामान्य मौसम है। महाराष्ट्र में केवल उत्तर- पूर्व की ओर ठंड का असर है। केवल देवलाली कैंट में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री चल रहा है, नासिक में 13 तो नागपुर में 12 है।