Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से कश्मीर में तीन दिन लगातार हिमपात

मध्यप्रदेश में तीसरे दिन से लुढ़केगा पारा

1605

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से कश्मीर में तीन दिन लगातार हिमपात

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ से कश्मीर में तीन दिन लगातार हिमपात
मध्य प्रदेश में तीसरे दिन से लुढ़केगा पारा

पश्चिमी विक्षोभ अब पूरी तरह से भारत के उत्तरी राज्यों में सक्रिय हो गया है। कश्मीर, लेह लद्दाख में हिमपात और हिमांचल में बारिश बर्फ़बारी कर रहा है। उत्तराखंड में बादल छाएंगे कहीं कहीं बारिश की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं उत्तर से नीचे होकर पूर्व की ओर बहने से देहली, यूपी बिहार में शीत लहर चल सकती है।

आज कोहरा मुख्यतः उत्तर प्रदेश और बिहार में रहेगा। आशिंक असर पंजाब, देहली में रहेगा।

मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग के हिस्से में कोहरा छायेगा। ग्वालियर और आसपास के उत्तरी इलाकों में आज ठण्ड ज़्यादा रहेगी। भोपाल इंदौर संभाग में ठण्ड का असर 13 जनवरी से होगा। 16 जनवरी के बाद प्रदेश में बादल भी छाएंगे और ठण्ड का असर कम होने लगेगा।