

Weather Update: लद्दाख में 8 से 16 मार्च तक बर्फबारी, MP अगले 2 दिन तक दिन में गर्मी, रात में ठंडक
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में आज भी लद्दाख में बर्फबारी, हिमाचल और कश्मीर में बारिश तथा उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन बाद फिर शुरू होगा जब बादल उत्तर और पश्चिम दिशा में जाएंगे इस कारण हवाओं के असर से राजस्थान,गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
पश्चिमी द्वार से भारत में बादलों का आवागमन 2 दिन बाद फिर बनने वाला है। इससे लद्दाख में 8 से 15 मार्च के बीच लगातार बर्फबारी होने की संभावना है। ये बादल पश्चिम से, हवाओं से ऊंचे होकर भारत की ऊपरी सतह से गुजरेंगे। इसलिए कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 8 मार्च से हल्की बारिश की संभावना रहेगी
मध्य प्रदेश में कल से अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में रात को पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा जबकि दिन में दक्षिण से उठ रही गर्म हवाएं तापमान को बढ़ाएंगी। 5 मार्च को तेज हवाएं चलने से दिन के अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री कमी आएगी, जबकि रात के तापमान है 4 डिग्री कमी का एहसास इंदौर भोपाल में हो सकता है। 6 मार्च को न्यूनतम तापमान में और दो डिग्री गिरावट हो सकती है। लेकिन अधिकतम तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी भी होगी।
मध्य प्रदेश में आज दक्षिण पश्चिम मार्ग से बादल घुसेंगे जो प्रदेश के पश्चिमी भाग से लेकर दक्षिणी भाग तक छाएंगे। यह बादल दक्षिण- पश्चिम महासागर से उठकर आ रहे हैं।
दक्षिण महासागर में बादलों का जमाव है, जिसके कारण केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक बादल छा रहे हैं। हल्की से सामान्य बारिश की संभावना इन राज्यों में हो रही है। खासकर केरल में दो दिन बारिश हो सकती है।
भारत के दक्षिणी राज्यों केरल और तमिलनाडु में 12 मार्च से घने बादल छाने लगेंगे जिसके चलते 15 मार्च से तूफानी बारिश की संभावना भी बन रही है।