Weather Update: विकराल हो रहा है दक्षिण पूर्वी चक्रवात,MP के मौसम में भी होगा परिवर्तन

1681

Weather Update: विकराल हो रहा है दक्षिण पूर्वी चक्रवात,MP के मौसम में भी होगा परिवर्तन

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

 

जैसे की उम्मीद थी श्रीलंका के पास बनना शुरू हुआ चक्रवात अब बंगाल की खाड़ी में दाखिल होकर अपने रंग दिखा रहा है। यह लगातार विशाल होता जा रहा है और इससे तमिलनाडु आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा हो रही है। साथ ही तेलंगाना उड़ीसा दक्षिणी छत्तीसगढ़ और बंगाल तक बादलों का वर्चस्व चल रहा है।

प्रबल संभावना है कि यह चक्रवात अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है इसके बाद यह ओडीशा और बंगाल को भी अपने घेरे में ले सकता है।

 

चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा जो हवाएं दक्षिण पश्चिम से मध्य प्रदेश में जा रही थी वह हवाएं चक्रवात के प्रभाव से बादलों को दूर ले जा रही है। इसलिए अगले एक सप्ताह तक बारिश बादल के मौसम में परिवर्तन आ सकता है और यह सीमित होकर अगले तीन दिन तक ही अपना वर्चस्व बता सकता है। चक्रवात की हवाओं के कारण ही ठंड गर्मी के तापमान में उतार-चढ़ाव भी चलता रहेगा।