Weather Update: 2 चक्रवातों से मौसम की अजीब स्थिति, MP में अगले 2 दिन मौसम सामान्य, UP, दिल्ली में आज भारी बारिश!

2927

Weather Update: 2 चक्रवातों से मौसम की अजीब स्थिति, MP में अगले 2 दिन मौसम सामान्य, UP, दिल्ली में आज भारी बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के पश्चिमी भाग में ईरान में पश्चिमी विक्षोभ के बादल चक्राकार हो रहे हैं। इस कारण पश्चिमी बादलों का आगमन भारत के उत्तरी भाग में सही दिशा नहीं पकड़ पा रहा है। कल की तरह आज भी बादलों का भाव जम्मू कश्मीर, पंजाब से होते हुए राजस्थान की ओर मुड़ जाएगा। वहीं उत्तर भारत के पूर्वी भाग में भी बादल चक्राकार होकर उत्तर प्रदेश और बिहार से टर्न लेकर और मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग की परत को छूते हुए राजस्थान की ओर बढ़ रहे हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी अच्छी बारिश हो सकती है। राजस्थान में आज फिर से पूर्वी भाग में भारी बारिश की संभावना रहेगी।

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना कहीं भी नहीं है। मौसम सामान्य रहेगा। बादलों का बहाव चलता रहेगा। क्योंकि सारा दारोमदार प्रदेश के उत्तरी भाग की परत को छूकर निकल रहा है जहां संयोग से बारिश हो सकती है। इसलिए मध्य प्रदेश में अभी 2 दिन मौसम कमजोर स्थिति में रहेगा।

इधर दक्षिणी महासागर में भी बदल चक्राकार हो रहे हैं। यहां पर उथल-पुथल है लेकिन फिर भी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में मौसम सामान्य रहेगा केवल पूर्वी भाग में यदा-कदा स्थान पर बारिश हो सकती है।